Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नशामुक्त समाज की ओर एनसीसी का कदम: कैडेट्स ने लिया संकल्प, रैली से गूंजे जागरूकता के स्वर

ब्यूरो 26-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250626-WA0048.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया में गुरुवार को एनसीसी के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीली पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन 91 यूपी बटालियन एनसीसी के निर्देशन में किया गया, जिसकी निगरानी कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह द्वारा की गई। कॉलेज परिसर में आयोजित इस विशेष सत्र में एनसीसी कैडेट्स ने नशे के खिलाफ शपथ ली और अपने व्यवहार से समाज को दिशा देने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार पाटिल ने कार्यक्रम का सफल नेतृत्व करते हुए कहा, “एनसीसी का उद्देश्य केवल कैडेट्स को सैन्य अनुशासन सिखाना नहीं है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़े होना, युवा पीढ़ी का कर्तव्य है और एनसीसी कैडेट्स इस दिशा में प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने जन-जागरूकता रैली भी निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान कैडेट्स ने ‘नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो’ और ‘युवा बने प्रेरणा स्रोत’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा ए और बी प्रमाण पत्र की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी कैडेट्स को ए एवं बी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस तरह का आयोजन न केवल छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक है, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिठाई, दूध सहित कुल 5 खाद्य नमूने लिए गए, जांच को भेजे गए
Next: गाजीपुर में बाढ़ आपदा पर मॉकड्रिल का सफल आयोजन, जनपद को मिला प्रथम स्थान

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.