Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति योजना 2025-26 : कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू

ब्यूरो 25-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन एवं वितरण हेतु शासन द्वारा समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई 2025 से 5 अक्टूबर 2025 तक नवीन शिक्षण संस्थाएं मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने हेतु आवेदन कर सकेंगी, पासवर्ड प्राप्त कर सकेंगी एवं आवश्यक डाटा अपडेट कर सकेंगी।

वहीं, 2 जुलाई 2025 से 4 नवम्बर 2025 तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित प्रमाण पत्रों व संलग्नकों के साथ छात्रों को अपने विद्यालय में जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त, 3 जुलाई 2025 से 6 नवम्बर 2025 तक विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन भरे गए आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण किया जाएगा।जिला अधिकारी सरोज ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित समय सारिणी का पालन करते हुए छात्रवृत्ति से संबंधित समस्त प्रक्रिया समय से पूर्ण करें, जिससे पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण हेतु समय सारिणी जारी, 7 जुलाई से शुरू होंगी प्रक्रियाएं
Next: छात्रवृत्ति योजना 2025-26 : कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.