Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण हेतु समय सारिणी जारी, 7 जुलाई से शुरू होंगी प्रक्रियाएं

ब्यूरो 25-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (ग्रुप-1, 2, 3 व 4 पाठ्यक्रम) छात्रवृत्ति वितरण के क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसमें मास्टर डाटावेस तैयार करने से लेकर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, सत्यापन व वितरण तक की सभी प्रक्रियाओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

निर्गत समय सारिणी के अनुसार, 7 जुलाई 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक नवीन मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान मास्टर डाटावेस में सम्मिलित होने हेतु आवेदन करेंगे, पासवर्ड प्राप्त करेंगे तथा संस्थान द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किया जाएगा। वहीं, 10 जुलाई 2025 से 24 दिसम्बर 2025 तक छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन भरकर फाइनल सबमिट करेंगे और प्रिंटआउट निकालकर आवश्यक अभिलेखों के साथ अपनी शिक्षण संस्था में हार्डकॉपी जमा कराएंगे। इसके पश्चात, 11 जुलाई 2025 से 10 जनवरी 2026 तक विद्यालयों द्वारा छात्रों के ऑनलाइन आवेदनपत्रों की हार्ड कॉपी तथा संलग्न अभिलेखों का मिलान कर ऑनलाइन सत्यापन व अग्रसारण की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि वे समय सारिणी के अनुसार सभी प्रक्रियाएं समय से पूर्ण करें, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वरिष्ठ कोषाधिकारी के रूप में मंगलेश सिंह पालीवाल ने कार्यभार संभाला
Next: छात्रवृत्ति योजना 2025-26 : कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.