Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गरीब वर्ग की बेटियों की शादी के लिए मिलेगा अनुदान, आवेदन प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 26-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री राम नगीना यादव ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धन वर्ग की बेटियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को मिलेगा।वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गाजीपुर जनपद को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 876 एवं सामान्य वर्ग के लिए 456 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए विभागीय पोर्टल http://shadianudan.upsdc.gov.in पर आवेदन करना होगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य)

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की स्पष्ट प्रति (जिसमें बैंक खाता संख्या और IFSC कोड अंकित हो)

शादी का कार्ड या प्रमाण-पत्र (पठनीय होना चाहिए)

अन्य महत्वपूर्ण शर्तें:

ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत आवेदक एवं पुत्री दोनों का आधार प्रमाणीकरण आवश्यक है।

आवेदन के समय गरीबी रेखा की सीमा ग्रामीण क्षेत्र हेतु ₹46,080/- व शहरी क्षेत्र हेतु ₹56,460/- वार्षिक निर्धारित की गई है।

अनुदान पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर स्वीकृत किया जाएगा, साथ ही विधवा एवं दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन केवल शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक ही मान्य होंगे, बशर्ते वह आवेदन एक ही वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच) में किया गया हो।

पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है।

एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पात्र और इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति को लेकर हुई एन-कार्ड समिति की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Next: अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस पर जनपद न्यायालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.