गाजीपुर। नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड (NCORD) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि ड्रग्स की रोकथाम हेतु जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर नियमित पेट्रोलिंग की जाए। साथ ही संभावित स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग और निरीक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि बच्चों को कम उम्र में ही नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ड्रग्स की वर्तमान स्थिति, रोकथाम की रणनीति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।