Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनीष दुबे का वर्ल्ड पुलिस गेम्स के लिए चयन, अमेरिका में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ब्यूरो 27-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250627-WA0016.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील के लाल और लोटवा गांव निवासी मनीष दुबे ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनीष का चयन अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2025 के लिए हुआ है। वह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 27 जून से 3 जुलाई तक किया जा रहा है, जिसमें विश्व के विभिन्न देशों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। मनीष दुबे इस इवेंट में 3D फील्ड आर्चरी और टारगेट आर्चरी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

मनीष 24 जून को नई दिल्ली से दोहा और अटलांटा होते हुए अमेरिका के बर्मिंघम पहुंच गए हैं। वह पहले असम राइफल्स में थे और वर्तमान में भारतीय पुलिस टीम के सदस्य हैं। उनके कोच सतीश दुबे ने जानकारी दी कि मनीष से स्वर्ण पदक की प्रबल उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी द्रोणा तीरंदाजी अकादमी, जमानियां के खिलाड़ियों ने अमेरिका और चीन में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। कोच सतीश दुबे ने यह भी जानकारी दी कि मनीष ने इससे पहले अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर ऑल इंडिया द्वितीय रैंक प्राप्त की थी।

द्रोणा तीरंदाजी अकादमी, जमानियां के खिलाड़ियों और पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। मनीष के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस दौरान एक और बड़ी खबर सामने आई है कि वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2029 की मेजबानी भारत करेगा। यह ऐलान 25 जून 2025 को अमेरिका के बर्मिंघम में बिडिंग प्रक्रिया के बाद हुआ, जिसमें भारत ने सफलतापूर्वक बिड जीतकर मेजबानी का गौरव प्राप्त किया है। यह पल मनीष दुबे और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है, और पूरे क्षेत्र को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: Adrenalin pur garantiert Dein Weg zum großen Gewinn mit dem plinko spiel und intelligenten Strategie
Next: मोहर्रम का चांद दिखा, 27 जून से इस्लामी नया साल 1447 हिजरी की शुरुआत

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.