Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

ब्यूरो 28-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250628-WA0018.jpg

गाजीपुर। जनपद के थाना बिरनो पुलिस टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बिरनो क्षेत्र के ग्राम बद्धोपुर (पहिलापार) निवासी बृजेश राजभर पुत्र देनी राजभर के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 98/2025 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी पुष्पा को मारपीट कर लगातार प्रताड़ित किया, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी और अंततः आज दिनांक 28 जून 2025 को उसे ग्राम बद्धोपुर (पहिलापार) से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: बृजेश राजभर

पिता का नाम: देनी राजभर

निवासी: ग्राम बद्धोपुर (पहिलापार), थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष बिरनो मय टीम, जनपद गाजीपुर

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बताया कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोवध अधिनियम मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: श्रावण मास को लेकर महाहर धाम में प्रशासन अलर्ट

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.