गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नंदगंज पुलिस टीम ने ग्राम पिपरही तिराहा के पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें और एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण:
उपनिरीक्षक श्री संतोष कुमार यादव व उपनिरीक्षक श्री लालता प्रसाद यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र की देखभाल, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिपरही तिराहे पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्तगण –
- संदीप बलवंत, पुत्र संजय बिंद (उम्र 20 वर्ष)
- चंदन राजभर, पुत्र जयमूरत राजभर (उम्र 19 वर्ष)
दोनों निवासी ग्राम पिपरही, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर – तथा दो बाल अपचारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से निम्न सामान बरामद किया गया:
एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रंग: लाल-काला, बिना नंबर प्लेट, चेचिस संख्या: MBLHAW142M9A01692)
एक हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (रंग: हरा-सफेद-काला, बिना नंबर प्लेट, चेचिस संख्या: MBLHA10ASD9A00529)
एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस
पंजीकृत मुकदमे:
बरामद मोटरसाइकिलों में से एक के संबंध में वादी अहमद अली पुत्र रफीक अहमद, निवासी ग्राम पिपरही द्वारा 03 जून 2025 को थाना नंदगंज में मु.अ.सं. 161/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इसके अतिरिक्त, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नंदगंज में एक और मुकदमा –
मु.अ.सं. 189/2025, धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक श्री संतोष कुमार यादव व उनकी टीम
उपनिरीक्षक श्री लालता प्रसाद यादव व उनकी टीम, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर
पुलिस का बयान:
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। जनपद गाजीपुर की पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।