गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जनपद गाजीपुर की मुहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को थाना मुहम्मदाबाद के उप निरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह तथा उनकी टीम द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर मुख्तार अंसारी पुत्र नसीम अंसारी (उम्र 50 वर्ष) निवासी जमालपुर कस्बा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: मुख्तार अंसारी
पिता का नाम: नसीम अंसारी
उम्र: 50 वर्ष
पता: जमालपुर कस्बा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री राम सजन नागर
उप निरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह
पुलिस टीम, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर
पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।