बरुईन (गाजीपुर)। स्थानीय बरुईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय एवं संत राम नरायन राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय में बी.एड. सत्र 2023-25 के छात्रों के लिए द्विदिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी का आयोजन दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं बी.एड. विभागाध्यक्ष की संयुक्त अगुवाई में किया गया। प्राचार्यों ने जानकारी दी कि यह संगोष्ठी 28 जून से 29 जून तक चलेगी। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्रों के रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना और उन्हें किसी विषय पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने की तकनीक से अवगत कराना है। संगोष्ठी में चर्चा के लिए चार मुख्य विषय निर्धारित किए गए हैं—
“नारी सशक्तिकरण”, “लिंग भेद”, “हरित क्रांति” और “गरीबी”। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री उपेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पंकज कुमार चौधरी, श्री गोरखनाथ सिंह एवं श्री संसार सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता श्री चंचल यादव, श्री राजमंगल शुक्ला, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री वीरेंद्र, डॉ. गुंजन मिश्रा, श्री के.के. राय, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री रानू पाण्डेय, श्री सुनील कुमार, श्री महक सिंह, डॉ. नीतू जायसवाल, श्री मधुबन सिंह, श्री शफीक अहमद, डॉ. दीपक कुमारी, श्री संतोष मिश्र, श्री दयाशंकर सिंह सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। संगोष्ठी को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया और आयोजकों ने इसे शिक्षात्मक और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।