Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर जताया विरोध

ब्यूरो 30-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250630-WA0018.jpg

गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाकात कर दस सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन इनरवां और बिलाईच गांव में शासन-प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई एवं गरीबों को उजाड़े जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं विधायक वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के गरीबों के घरों को गिरा दिया गया, जो पूरी तरह से अमानवीय और संवेदनहीन कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अब सिर्फ गरीबों को उजाड़ना रह गया है, जबकि सरकार का काम गरीबों को सहायता प्रदान करना होना चाहिए।

सपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि जिन लोगों को उजाड़ा गया है, उनके रहने, भोजन और सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था की जाए, खासकर घर की महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था और प्रभावितों को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत भूमि एवं आवास आवंटित करने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बरसात के मौसम को देखते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को स्थगित करने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, रणजीत यादव, पारस यादव, आज़ाद राय, देवेन्द्र यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बरुईन: बी.एड. छात्रों के लिए दो दिवसीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ
Next: नहर में डूबा बालक, बचाने गए बच्चे को राहगीर ने बचाया, एक अब भी लापता

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.