Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 6 जुलाई तक मिलेगा मौका

ब्यूरो 01-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250701-WA0022.jpg

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 6 जुलाई 2025 कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 30 जून निर्धारित थी, जिसे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर बढ़ाया गया है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 6 जुलाई 2025 तक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं को सबसे पहले समर्थ पोर्टल (https://vbspuadm.samarth.edu.in/) पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वे महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ही प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।

प्रो. पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, यदि किसी को फॉर्म भरने में तकनीकी परेशानी आती है तो वह कार्यालय अवधि में कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या फिर वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।प्रवेश परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की जानकारी, परीक्षा परिणाम तथा काउंसलिंग से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया गया है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न हों।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रीष्मावकाश के बाद खुले परिषदीय स्कूल, स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
Next: डॉक्टर डे पर विशेष पहल: महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज ने 58 टीबी रोगियों को लिया गोद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.