Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सम्पन्न

ब्यूरो 03-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। विधानसभा 375 गाजीपुर में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बीएलओ सुपरवाइजरों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जून 2025 को जिला पंचायत सभागार, गाजीपुर में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण उप जिलाधिकारी सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 375 गाजीपुर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनांक 17 जून 2025 के क्रम में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत 25 जून 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को प्रशिक्षण दिया गया था। इसके उपरांत निर्देश प्राप्त ईआरओ द्वारा एईआरओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में निम्न विषयों को विशेष रूप से शामिल किया गया:

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13-ख(2) और 13-गग के अंतर्गत बीएलओ की नियुक्ति और उनके कर्तव्यों की जानकारी।

बीएलओ ऐप की कार्यप्रणाली और इससे संबंधित प्रावधान।

मतदाता सूची अद्यतन हेतु फॉर्म 6, 7, 8 की प्रक्रिया और उपयोग।

दिव्यांग मतदाताओं की पहचान और उन्हें विशेष सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया।

प्रारूप 9, 10, 11 से जुड़ी जानकारी।

युवा मतदाताओं का नामांकन मतदाता सूची में सुनिश्चित करना।

मतदेय स्थलवार जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो और एज कोहोर्ट को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप परिष्कृत करना।

एईआरओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के दायित्वों पर विस्तृत चर्चा।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियों को अद्यतन प्रक्रियाओं की जानकारी देना और पारदर्शी व निष्पक्ष मतदाता सूची अद्यतन कार्य को सुनिश्चित करना था।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियों को अद्यतन प्रक्रियाओं की जानकारी देना और पारदर्शी व निष्पक्ष मतदाता सूची अद्यतन कार्य को सुनिश्चित करना था।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 8 जुलाई तक लेना होगा दाखिला
Next: खरीफ सीजन के लिए यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी रोकने को कड़े निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.