गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गाजीपुर के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज लखनऊ के निर्देशानुसार राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025 के प्रथम चरण में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी http://www.scvtup.in वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपना बुलावा पत्र (Call Letter) डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ संबंधित राजकीय या निजी आईटीआई संस्थान में 2 जुलाई से 8 जुलाई 2025 के बीच उपस्थित होकर प्रवेश लेना अनिवार्य है। संस्थान ने यह भी बताया है कि प्रवेश संबंधित सूचना अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही है। छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से अपने संस्थानों में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें ताकि उनके प्रवेश में कोई बाधा न आए।