गाजीपुर। आगामी श्रावण मेला एवं श्रावण शिवरात्रि (दिनांक 04 अगस्त 2025) को लेकर जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन ने 11 जुलाई से 09 अगस्त 2025 तक प्रत्येक रविवार-सोमवार को विशेष रूट डायवर्जन की योजना बनाई है। यह डायवर्जन दिनांक 13/14 जुलाई, 20/21 जुलाई, 27/28 जुलाई और 03/04 अगस्त 2025 को दोपहर 12:00 बजे से सोमवार को शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत निम्नलिखित यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी:
प्रमुख डायवर्जन निर्देश
- भूतहियाताड़ (सैनिक चौराहा) से आने वाले सभी यात्री वाहन, रोडवेज व निजी वाहन केवल लंका तिराहा तक जा सकेंगे। इसके आगे विशेश्वरगंज की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
- रौजा तिराहा से किसी भी भारी/मध्यम वाहन को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। बैरियर आलमपट्टी व रौजा पर लगाया जाएगा।
- मुहम्मदाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन को थाना नोनहरा अटवां मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ा जाएगा।
- मुहम्मदाबाद की ओर से आने वाले हल्के वाहन आलमपट्टी चौराहा, जमानिया बस स्टैंड, खिदिरपुर गांव, पुराने आरटीओ ऑफिस तिराहा से बदीचन्द्र पोखरा होते हुए फुल्लनपुर क्रॉसिंग से शहर की ओर प्रवेश करेंगे।
- गाजीपुर डिपो से चलने वाली रोडवेज बसें स्टेशन मार्ग, फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग, बद्रीचंद्र पोखरा, मीरनपुर शक्का होकर हाइवे पर जाएंगी।
वाराणसी से आने वाली रोडवेज बसें चौकियां ओवरब्रिज, मीरनपुर शक्का, फुल्लनपुर क्रॉसिंग होकर डिपो पहुंचेंगी। - लंका प्राइवेट बस स्टैंड से चलने वाली बसें भूतहियाताड़ होकर जाएंगी, विशेश्वरगंज की ओर नहीं जाएंगी।
- हमीद सेतु की ओर केवल हल्के वाहन जाएंगे, भारी वाहन नहीं।
सुहवल-जमानिया की ओर से आने वाले भारी वाहन भी हमीद सेतु पर नहीं आएंगे, उन्हें अन्यत्र डायवर्ट किया जाएगा। - जनपद मऊ से आने वाले भारी वाहन बढ़ुआ गोदाम थाना सरायलखंसी से ही रोके जाएंगे और आजमगढ़ मार्ग पर मोड़े जाएंगे।
यदि कोई वाहन आ जाता है, तो मटेहूं चौकी व मरदह थाना पर बैरियर लगे रहेंगे। - आजमगढ़/मऊ से वाराणसी को जाने वाले वाहन जलालाबाद तिराहा, अमारी गेट, सिखड़ी चौराहा, हंसराजपुर मोड़ होते हुए शादियाबाद-सैदपुर-बिहारीगंज-डगरा-चंदवक से वाराणसी जाएंगे।
- बिरनों से गाजीपुर की ओर आने वाले वाहनों को यादव मोड़ जंगीपुर से नसीरपुर की ओर मोड़ कर भूतहियाताड़ पहुंचाया जाएगा।
- खानपुर व सैदपुर थानाक्षेत्र में भारी वाहन डहराकलां पर रोके जाएंगे, आगे बढ़े वाहन औड़िहार तिराहे पर रोके जाएंगे।
- सिधौना चौकी पर बैरियर लगाकर भारी वाहन को वाराणसी की ओर जाने से रोका जाएगा।
- सैदपुर थाना के सामने भी बैरियर लगाकर रविवार शाम 4 बजे से सोमवार तक वाराणसी की ओर किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
- मटेहूं चौकी से जंगीपुर तक बायां लेन बंद रहेगा। मटेहूं चौकी पर बैरियर लगा रहेगा।
- औड़िहार तिराहे से रजवारी पुल तक भी बायां लेन बंद रहेगा। सैदपुर थाना प्रभारी बैरियर लगाकर निगरानी करेंगे।
विशेष निर्देश
एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, मरीज वाहन व फायर टेंडर जैसे आकस्मिक वाहनों को उनके गंतव्य तक जाने की छूट रहेगी। किसी भी स्थान पर आवश्यकता पड़ने पर हनुमन्त क्रेन सर्विस (मो. 9415555515) से सहायता ली जाएगी। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दिए गए मार्गों का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें जिससे मेला और पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।