गाजीपुर। जनपद की कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07 जुलाई 2025 को इन्द्रपुर छिड़ी, थाना शादियाबाद निवासी वादी श्रीकेश तिवारी की मोटरसाइकिल (UP61J0939) जिला अस्पताल गाजीपुर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु.अ.सं. 501/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर दोनों चोरों की पहचान की और घटना का खुलासा किया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम भटौली के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी की गई बाइक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी
- रामप्रवेश साहनी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र गौरीशंकर साहनी, निवासी आदर्श बाजार, थाना कोतवाली, गाजीपुर।
- कुन्दन बिन्द (उम्र 35 वर्ष), पुत्र दरबारी बिन्द, निवासी भटौली, थाना कोतवाली, गाजीपुर।
आपराधिक इतिहास
रामप्रवेश साहनी पर मु.अ.सं. 501/25, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली, गाजीपुर में मामला दर्ज है।
कुन्दन बिन्द पर मु.अ.सं. 267/2021, धारा 354, 376, 504 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
बरामदगी
मोटरसाइकिल नंबर: UP61J0939
चेचिस नंबर: MBLHA10EL8GB57758
इंजन नंबर: HA10EB8GB59925
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- दीन दयाल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली, गाजीपुर
- उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव, थाना कोतवाली, गाजीपुर, मय हमराह
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।