गाजीपुर। जनपद की नंदगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नंदगंज क्षेत्र में पंजीकृत मु.अ.सं. 133/25 धारा 137(2), 64(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मिली। उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव अपनी टीम के साथ पहाड़पुर चौराहे के पास मौजूद थे, जहां से आरोपी विरोध कुमार उर्फ चन्द्रेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश राम, निवासी ग्राम महमूदपुर पाली, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही उपरोक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: विरोध कुमार उर्फ चन्द्रेश कुमार
पिता का नाम: ओमप्रकाश राम
निवासी: ग्राम महमूदपुर पाली, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर
उम्र: लगभग 21 वर्ष
अपराधिक विवरण:
मु.अ.सं. 133/25, धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना नंदगंज
गिरफ्तारी का स्थान:
पहाड़पुर चौराहा, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव मय हमराह, थाना नंदगंज
पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है और ऐसे ही अभियान के तहत अपराधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।