Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 09-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250709-WA0013.jpg

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राइन्डर डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से दोस्ती कर उन्हें अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुणाल पांडेय पुत्र अशोक पांडेय, निवासी नियाजी, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 29 वर्ष है।

घटना का विवरण:
पीड़ित रामप्रसाद गुप्ता, निवासी नोनहरा (हाल पता: रजदेपुर तेलपुरवा, गाजीपुर) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर ग्राइन्डर ऐप के माध्यम से उससे संपर्क साधा और विश्वास में लेकर अपने घर बुलाया। वहां आरोपी ने मारपीट की, दूसरे युवक से संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर पीड़ित की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके एवज में 10,000 रुपये की मांग की गई। डर के कारण रामप्रसाद ने अपने दोस्त अश्विनी के माध्यम से आरोपी के खाते में 5,000 रुपये ट्रांसफर करवाए।पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली में अभियुक्त कुणाल पांडेय और उसके साथियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 506/2025, धारा 115(2), 308(5), 318(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी व पूछताछ:
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को 9 जुलाई को फुल्लनपुर क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सौरभ कश्यप (निवासी मियापुरा, गाजीपुर) और अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राइन्डर ऐप के जरिए आसपास के लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। बाद में उन्हें अपने घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाते, डराकर धमकाकर उनसे पैसे वसूलते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि इसी तरीके से वह रामप्रसाद गुप्ता से भी रुपये वसूल चुके हैं।

आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली में एक अन्य मामला दर्ज है —

मु0अ0सं0 710/2019 धारा 323, 354, 504, 506 भादवि।

पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय व उनकी टीम

उप निरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी व उनकी टीम

पुलिस ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेजी से जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार
Next: पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.