गाजीपुर। कौशल विकास मिशन गाजीपुर एवं राजकीय आईटीआई गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राजकीय आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी। इस मेले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, खेतीहर ऑर्गेनिक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस, कल्पतरु कौशल विकास अकादमी, विजन इंडिया प्रा.लि. एवं एलएनटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों द्वारा तकनीकी सहायक, सुपरवाइजर, एनएपीएस ट्रेनी आदि पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।रोजगार मेले में कुल 821 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न पदों के लिए 233 अभ्यर्थियों को अंतिम राउंड हेतु चयनित किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न उद्योगों से जोड़ना रहा।