गाजीपुर। वाह्य स्थित न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन), सैदपुर, गाजीपुर के परिसर में पड़ी हुई पुरानी बाउंड्रीवाल के मलबे की सार्वजनिक नीलामी 28 जुलाई 2025 को की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-04, अभिमन्यु सिंह ने बताया कि यह नीलामी नीलामी समिति की उपस्थिति में अपराह्न 4:30 बजे मुख्यालय स्थित दसकक्षीय न्यायालय भवन के मुख्य सभागार में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर बोली में भाग ले सकते हैं।