Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पीजी कॉलेज बनी विजेता

ब्यूरो 15-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250715-WA0007.jpg

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर परिसर में आयोजित जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, महेशपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण अपर उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उत्साहवर्धन के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

क्रीड़ाधिकारी गाजीपुर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल ब्लोवल एकेडमी स्कूल और आदर्श क्लब बड़ौरा के बीच खेला गया, जिसमें आदर्श क्लब बड़ौरा ने 34-11 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी.जी. कॉलेज महेशपुर और नेहरू स्टेडियम के बीच खेला गया, जिसमें बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स कॉलेज ने 38-32 से विजय प्राप्त की। फाइनल मुकाबला आदर्श क्लब बड़ौरा और बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी.जी. कॉलेज महेशपुर के बीच हुआ, जिसमें महेशपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 33-24 से जीत हासिल की और चैंपियन बनी।

प्रतियोगिता का संचालन सुश्री अंजनी वर्मा (कबड्डी प्रशिक्षिका) की देखरेख में किया गया। निर्णायक मंडल में राकेश यादव, सेराज अहमद, अजय गुप्ता, राजेश सिंह, छोटे लाल यादव, अफताब अहमद, आनंद यादव, अनिल भारतीय, आयुष कुमार, इन्द्रजीत यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर कबड्डी संघ गाजीपुर के जिला सचिव मोहम्मद अकरम अहमद, योगेन्द्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, योगेन्द्र सिंह, प्रेमचंद यादव, प्रदीप राय, मोहम्मद मोईन, चन्दन यादव एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने समस्त आगंतुकों और खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पेंशनभोगी अनिवार्य रूप से कराएं पैन-आधार लिंकिंग, अन्यथा आयकर कटौती होगी दोगुनी
Next: जिला सैनिक बन्धु की बैठक 17 जुलाई को, भूतपूर्व सैनिकों से अधिकतम सहभागिता की अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.