Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पेंशनभोगी अनिवार्य रूप से कराएं पैन-आधार लिंकिंग, अन्यथा आयकर कटौती होगी दोगुनी

ब्यूरो 15-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल ने गाजीपुर कोषागार से पेंशन आहरित कर रहे सभी पेंशनभोगियों से पैन और आधार नंबर लिंक कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पेंशनभोगियों को अनिवार्य रूप से अपने पैन नंबर को आधार नंबर से लिंक कराना होगा। इसके लिए पेंशनभोगी www.incometax.gov.in पर लॉगिन कर स्वयं लिंकिंग कर सकते हैं अथवा जनसेवा केंद्र या टी.आर.पी. केंद्र के माध्यम से यह कार्य करवा सकते हैं।नवरिष्ठ कोषाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में पैन और आधार को लिंक नहीं किया गया तो आयकर देयता की स्थिति में दोगुनी कटौती या 20% की दर से आयकर कटौती की जा सकती है। यह प्रावधान आयकर विभाग की गाइडलाइनों के अनुसार लागू होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा-192 तथा महालेखाकार, उत्तर प्रदेश के ऑडिट दल द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आलोक में यह निर्देश दिए गए हैं।नइसके अतिरिक्त, जिन पेंशनभोगियों को प्रति माह ₹1,05,000/- से अधिक की पेंशन प्राप्त हो रही है, उन्हें नियमों के अनुसार पेंशन पर देय आयकर की मासिक कटौती कराना अनिवार्य किया गया है।कोषागार गाजीपुर ने सभी संबंधित पेंशनभोगियों से इस दिशा-निर्देश का गंभीरता से पालन करने की अपील की है ताकि भविष्य में कोई वित्तीय असुविधा न हो।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वदेशी नस्ल की गाय पालन को बढ़ावा देने हेतु सरकार का बड़ा कदम
Next: जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पीजी कॉलेज बनी विजेता

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.