Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला सैनिक बन्धु की बैठक 17 जुलाई को, भूतपूर्व सैनिकों से अधिकतम सहभागिता की अपील

ब्यूरो 15-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद में भूतपूर्व सैनिकों और सैनिक आश्रितों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक दिनांक 17 जुलाई 2025 (बृहस्पतिवार) को दोपहर 1:00 बजे, रायफल क्लब सभागार, गाजीपुर में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक आश्रितों से अपील की है कि वे अपने प्रार्थना-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, गाजीपुर में उपस्थित होकर बैठक में भाग लें। बैठक का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना है। अतः सभी से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें और बैठक को सफल बनाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जूनियर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पीजी कॉलेज बनी विजेता
Next: संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर जमानिया प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया गांवों का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.