Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 16-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250716-WA0020.jpg

गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के समस्त होलसेल व रिटेल मेडिकल स्टोर्स द्वारा बिना बिल/कैश मेमो/इनवॉइस के दवाओं की खरीद-फरोख्त और भंडारण न किया जाए। इस संबंध में ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को औषधि निरीक्षकों से पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षक को जन औषधि केन्द्रों के नियमानुसार निरीक्षण तथा नकली व अधोमानक दवाओं के विक्रय और भंडारण पर प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। खाद्य अनुभाग के अधिकारियों को जनपद में अधोमानक, मिलावटी एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण व विक्रय पर रोक लगाने हेतु टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

शैक्षिक व सार्वजनिक संस्थानों पर विशेष ध्यान:
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि मिड-डे मील, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में तैयार भोजन की नियमित जांच कराई जाए। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं बाल विकास पुष्टाहार अधिकारियों के साथ समन्वय कर जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही इन संस्थानों का खाद्य पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया।

जनवितरण प्रणाली व एल्कोहोलिक बेवरेज प्रतिष्ठान:
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित खाद्य सामग्री की भी नियमित जांच सुनिश्चित करने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से सहयोग लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कोटेदारों का खाद्य पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाए। एल्कोहोलिक बेवरेज निर्माताओं, रिपैकरों, वितरकों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को खाद्य लाइसेंस दिलाने हेतु जिला आबकारी अधिकारी को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए गए।

बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों पर सतत निगरानी के निर्देश:
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में स्थित बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों एवं होटलों का नियमित निरीक्षण कर उनकी सतत निगरानी की जाए ताकि आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।बैठक में सीओ सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त राज्य कर विभाग समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही अशोक अग्रहरि (अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल), श्री नागमणि मिश्र (अध्यक्ष, केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन), बृजेश पांडेय (सचिव, गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन), मनोज पांडेय (केमिस्ट एसोसिएशन), श्री रमेश चंद्र पांडेय (सहायक आयुक्त – खाद्य), सुमन कुमार मिश्र (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी), बृजेश कुमार मौर्य (औषधि निरीक्षक) तथा सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भूजल संरक्षण हेतु बाइक रैली से हुआ ‘भूजल सप्ताह’ का शुभारंभ
Next: कृषक समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित हुआ किसान दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.