गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गहमर क्षेत्र अंतर्गत चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान करवनिया के डेरा के पास बहद ग्राम सेवराई से एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।नगिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास उर्फ अरविन्द यादव पुत्र गौरीशंकर यादव, निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें –
- मुकदमा संख्या 155/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना गहमर
- मुकदमा संख्या 101/2024, धारा 303(2), 351(3) बीएनएस, थाना गहमर
उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे के नेतृत्व में गिरफ्तारी की गई, जिसमें उनकी टीम का सक्रिय योगदान रहा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।