गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 159/2025 अंतर्गत धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त राजन राजभर पुत्र विजय राजभर, निवासी ग्राम विथरिया, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष को आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक श्री गामा लाल मय हमराह टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: राजन राजभर
पिता का नाम: विजय राजभर
निवासी: ग्राम विथरिया, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
उम्र: लगभग 19 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक श्री गामा लाल व हमराहीगण, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर
अपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0-159/2025, धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।