Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रो. संजय चतुर्वेदी बने पी.जी. कॉलेज के छात्र अधिष्ठाता

ब्यूरो 17-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250717-WA0018.jpg

गाज़ीपुर। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाज़ीपुर में हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजय चतुर्वेदी को छात्र अधिष्ठाता (Dean – Student Welfare) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा की गई, जिन्होंने अपने कार्यालय में उन्हें यह दायित्व सौंपा।

डॉ. संजय चतुर्वेदी इससे पूर्व जनसूचना अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के केंद्र समन्वयक, तथा महाविद्यालय की मुख पत्रिका पाटल के प्रधान संपादक के रूप में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे नियंता मंडल और आंतरिक गुणवत्ता अनुश्रवण प्रकोष्ठ (IQAC) के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। नए दायित्व के तहत वे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के कल्याण, समस्याओं के समाधान और उनके समग्र विकास हेतु समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर प्रो. विनय कुमार दूबे, प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. सुजीत कुमार सिंह, प्रो. धर्मराज सिंह, डॉ. इंदीवर रत्न पाठक, डॉ. अरुण कुमार सिंह, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री अमितेश सिंह एवं श्री प्रदीप सिंह सहित कई शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

Principal
Post Graduate College, Ghazipur – 233001

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: सांस्कृतिक परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के संग हुआ नवसत्र का आगाज़

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.