Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वार्ड निरीक्षण में मिली लापरवाही, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो 17-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250717-WA0021.jpg


गाजीपुर। उप जिलाधिकारी (सदर) श्री मनोज कुमार पाठक ने गुरुवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड नंबर 2 का गहन निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक शौचालयों की स्थिति और अन्य नगर सेवाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी और सफाई निरीक्षक मौके पर उपस्थित थे। निरीक्षण में पाया गया कि वार्ड की नालियों की सफाई संतोषजनक नहीं है। वार्ड में कुल 8 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, परंतु निरीक्षण के समय केवल 7 कर्मचारी ही उपस्थित पाए गए। अनुपस्थित सफाई कर्मचारी की जगह वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

ठाकुरवाड़ी क्षेत्र में पानी की समस्या
स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति अपर्याप्त मात्रा में होती है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समुचित मात्रा में एवं समय से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सामुदायिक शौचालयों की दुर्दशा
वार्ड में डूडा द्वारा निर्मित एक सामुदायिक शौचालय नगर पालिका की सुपुर्दगी में है, परन्तु वहां सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। साथ ही, समरसेबुल न होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। अधिशासी अधिकारी को तत्काल सफाई कराते हुए समरसेबुल लगाए जाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड-2 में स्थित एक पुराना सामुदायिक शौचालय जर्जर अवस्था में पाया गया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि या तो शौचालय की मरम्मत कराई जाए अथवा उसकी जगह नया शौचालय निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाए।

पंचायत भवन पर अतिक्रमण
डूडा द्वारा निर्मित पंचायत भवन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की सूचना पर उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को तत्काल भवन की सुपुर्दगी सुनिश्चित कराते हुए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

कूड़ा उठान और संचारी रोगों की रोकथाम पर जोर
निरीक्षण में कहीं-कहीं कूड़ा उठान की समस्या भी पाई गई। एसडीएम ने निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बरसात के मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु समुचित सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।नगर प्रशासन को दिए इन निर्देशों के साथ उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल्स और तैराकी चयन शिविर 18 जुलाई को
Next: प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत परियोजनाओं का रैंडमाइजेशन सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.