गाजीपुर। जनपद में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन दिनांक 19 जुलाई 2025, दिन शनिवार को किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम तहसील सदर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ईरज राजा भी उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन द्वारा अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। तहसील जखनियाँ में इसका आयोजन अपर जिलाधिकारी (वि/रा) की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा, जबकि अन्य तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि जो भी नागरिक अपनी लम्बित अथवा तात्कालिक समस्याओं के समाधान के इच्छुक हैं, वे समाधान दिवस पर समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, जिससे उनका शीघ्रता से निस्तारण किया जा सके।