Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोआश्रय संचालन हेतु गैर सरकारी संगठनों से आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 19-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार शाही ने जानकारी दी है कि विकास खण्ड जखनियां के मंडी समिति जलालाबाद स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल के संचालन हेतु गैर सरकारी संगठनों/स्वयंसेवी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह निर्णय विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, जखनियां द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के क्रम में लिया गया है। इच्छुक संगठन/संस्थाएं दिनांक 28 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकती हैं।

चयनित संस्था को पशुपालन विभाग के साथ एम.ओ.यू. (MoU) पर हस्ताक्षर करना होगा, जिसके अंतर्गत निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार संस्था को गोआश्रय संचालन का कार्य एक निश्चित अवधि के लिए सौंपा जाएगा। गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु शासन द्वारा मासिक धनराशि भी प्रदान की जाएगी। साथ ही, संचालन संस्था को समय-समय पर शासन और विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही या व्यवस्था में कमी पाई जाती है, तो विभाग किसी भी समय संस्था से संचालन का कार्य वापस ले सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस 19 जुलाई को, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा मुख्य आयोजन
Next: बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: प्रवासी मतदाता 25 जुलाई तक कर सकते हैं गणना प्रपत्र प्रस्तुत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.