गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर ने सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में बीए, बीएससी (गणित एवं जीवविज्ञान), बीपीईएस तथा बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं छायाप्रतियों के साथ महाविद्यालय में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।प्रवेश प्रक्रिया हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 19, 21 एवं 22 जुलाई 2025 को प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करें और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी पूर्ण करें।
– प्राचार्य,
स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर-233001