गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पुलिस लाइंस सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रिक्रूट आरक्षियों को आरटीसी (रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स) के लिए रवाना होने से पूर्व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह सभी आरक्षी हाल ही में जेटीसी (ज्वॉइनिंग ट्रेनिंग कोर्स) सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं। इस अवसर पर एसपी महोदय ने महिला एवं पुरुष आरक्षियों को अनुशासन बनाए रखने, वर्दी पहनने के नियम, मेस अनुशासन, सोशल मीडिया नीति तथा अन्य प्रशिक्षण संबंधित नियमों के पालन हेतु ब्रीफ किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रशिक्षण के अगले चरण के अंतर्गत दिनांक 20 जुलाई 2025 को कुल 323 प्रशिक्षु आरक्षी — जिनमें 207 महिला तथा 116 पुरुष आरक्षी सम्मिलित हैं — को जनपद आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर व भदोही में आरटीसी प्रशिक्षण हेतु रवाना किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण (U/T), प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस, प्रशिक्षकगण, समस्त प्रशिक्षु आरक्षी तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
