Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: प्रवासी मतदाता 25 जुलाई तक कर सकते हैं गणना प्रपत्र प्रस्तुत

ब्यूरो 19-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250719-WA0026.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार पाठक ने जानकारी दी है कि बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 अभियान चलाया जा रहा है। इस पुनरीक्षण अवधि के दौरान बिहार राज्य के वे मतदाता जो अस्थायी रूप से राज्य से बाहर, विशेषकर उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं, वे ECINET App या https://voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र स्वयं भर सकते हैं।इसके अतिरिक्त, प्री-फिल्ड (पूर्व से भरे हुए) गणना फार्म डाउनलोड करके उस पर हस्ताक्षर कर व्हाट्सऐप, ईमेल या परिवार के सदस्य के माध्यम से 25 जुलाई 2025 तक अपने बीएलओ (BLO) को भेजा जा सकता है।

दस्तावेज़ों की अनिवार्यता:

प्रवासी मतदाता के रूप में मान्यता पाने हेतु गणना प्रपत्र के साथ निम्न में से किसी एक वैध दस्तावेज को संलग्न करना अनिवार्य है:

किसी भी केन्द्रीय/राज्य सरकार/पीएसयू के नियमित कर्मचारी/पेंशनधारी का पहचान पत्र या PPO

01 जुलाई 1987 से पूर्व भारत में किसी सरकारी/स्थानीय निकाय/बैंक/डाकघर/एलआईसी/पीएसयू द्वारा जारी दस्तावेज

सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र

पासपोर्ट

मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र

राज्य सरकार द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र

वन अधिकार पत्र

जाति प्रमाण पत्र

नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (जहां उपलब्ध हो)

राज्य/स्थानीय प्राधिकारी द्वारा तैयार पारिवारिक रजिस्टर

सरकार द्वारा जारी भूमि अथवा मकान आवंटन प्रमाण पत्र

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रवासी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व उक्त प्रक्रिया पूर्ण कर बिहार राज्य के मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोआश्रय संचालन हेतु गैर सरकारी संगठनों से आवेदन आमंत्रित
Next: निर्माणाधीन भवनों का पंजीकरण अनिवार्य, 10 लाख या उससे अधिक लागत पर देना होगा 1% लेबर सेस

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.