Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्माणाधीन भवनों का पंजीकरण अनिवार्य, 10 लाख या उससे अधिक लागत पर देना होगा 1% लेबर सेस

ब्यूरो 19-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने जनपदवासियों को सूचित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत ऐसे सभी भवनस्वामी, जो अपने आवासीय या व्यावसायिक भवन का निर्माण कार्य करा रहे हैं और जिनके भवन की लागत ₹10 लाख या उससे अधिक है, उन्हें श्रम विभाग में अधिष्ठान पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ₹10 लाख से कम लागत के आवासीय भवन इस नियम के दायरे में नहीं आएंगे। ₹10 लाख या अधिक लागत वाले भवन निर्माण पर कुल लागत का 1 प्रतिशत लेबर सेस/उपकर के रूप में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के खाते में जमा कराना होगा। यह धनराशि श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में उपयोग की जाती है।

श्री सिंह ने कहा कि सन् 2009 के बाद निर्मित भवन तथा वर्तमान में निर्माणाधीन भवनों का अधिष्ठान पंजीकरण भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्त विनियमन) अधिनियम, 1996 के तहत अनिवार्य है। यह पंजीकरण निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से भवनस्वामी स्वयं करा सकते हैं और निर्माण कार्य शुरू होने के 30 दिनों के भीतर श्रम विभाग, गाजीपुर को सूचना देना अनिवार्य है। यदि कोई भवनस्वामी निर्धारित समय में उपकर जमा नहीं करता है, तो उपकर की वसूली भू-राजस्व की भांति अर्थदण्ड सहित की जाएगी। श्रम विभाग ने अपील की है कि सभी भवनस्वामी अपने पूर्व में निर्मित एवं वर्तमान में निर्माणाधीन भवन का समय से अधिष्ठान पंजीकरण कराएं और निर्माण लागत का 1 प्रतिशत उपकर बोर्ड के पक्ष में www.cessupbocw.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें। यह व्यवस्था सरल, पारदर्शी और श्रमिकों के हित में है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: प्रवासी मतदाता 25 जुलाई तक कर सकते हैं गणना प्रपत्र प्रस्तुत
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 351 शिकायतें प्राप्त, 41 का मौके पर निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.