गाजीपुर। श्रावण मास के आगामी द्वितीय सोमवार को लेकर कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं अपर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख गंगा घाटों — ददरी घाट, चितनाथ घाट आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत बनाने तथा कांवरियों के आवागमन मार्ग को व्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित पुलिस बल एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन का उद्देश्य आगामी सोमवार को कांवर यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है।

