गाजीपुर। जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र में पंजीकृत पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को फत्तेसराय पुलिया के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बरेसर में दर्ज मुकदमा संख्या 83/2025, धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त आदित्य कुमार उर्फ गोलू पुत्र जय नारायण राम, निवासी ग्राम फत्तेसराय, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को पुलिस टीम ने धर दबोचा।इस कार्रवाई को उप निरीक्षक मो० रुस्तम खान और उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराएं लगी हैं और यह किशोरी से संबंधित अपराध के अंतर्गत आता है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में अपराध के प्रति जागरूकता और सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उप निरीक्षक मो० रुस्तम खान व टीम, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर
प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया गया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।