गाजीपुर। जनपद की बहरियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना बहरियाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 119/2025 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 61(2), 127(2), 109, 191(2), 352, 351(3), 115(2) के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। थाना बहरियाबाद के उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 20 जुलाई 2025 को गहनी की ओर जाने वाली सड़क, उकराव के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
- सचिन राजभर पुत्र अमरनाथ उर्फ पप्पू राजभर, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर
- आकाश यादव पुत्र राम अवतार, निवासी ग्राम शम्भूपुर, थाना सादात, जनपद गाजीपुर
इनके विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामला:
मु.अ.सं. 119/2025
धाराएं: 61(2), 127(2), 109, 191(2), 352, 351(3), 115(2) बीएनएस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र तथा उनकी टीम, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।