Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित

ब्यूरो 20-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250720-WA0015.jpg


गाजीपुर। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार के निर्देश पर सेवराई तहसील के उप जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने नाव के माध्यम से हसनपुरा, बिरऊपुर, नकदिलपुर, अटहठा, साधोपुर, रामपुर, नारायणपुर एवं गोविंदपुर गांव का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांवों में आने-जाने के रास्तों, ग्रामीणों और पशुओं की सुरक्षा, चारा, पानी, दवाइयों आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

उप जिलाधिकारी सेवराई ने जानकारी दी कि तहसील क्षेत्र में वर्तमान में 15 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं, जिनमें 5 नावें तैनात की गई हैं, और 3 नावें लगातार संचालन में हैं। कंट्रोल सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों को पानी में न जाने दें और किसी भी समस्या के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तत्काल संपर्क करें।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सेवराई, कानूनगो, लेखपाल एवं ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांच तहसीलें बाढ़ से प्रभावित होती हैं, जहां उप जिलाधिकारी लगातार तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिले में अब तक 44 बाढ़ चौकियां स्थापित की जा चुकी हैं और सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। राहत कार्यों के लिए मेडिकल, आंगनवाड़ी, पंचायत व समुदाय की टीमें प्रभावित गांवों में तैनात कर दी गई हैं, जो 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

— समाप्त —

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ प्रभावित सबलपुर कला गांव का निरीक्षण, 5000 मवेशी अब भी फंसे
Next: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.