Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत साक्षात्कार 24 जुलाई को

ब्यूरो 21-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। 21 जुलाई 2025 (सू.वि.) – उपायुक्त उद्योग गाजीपुर प्रवीण कुमार मौर्य ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित “एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना” के तहत अभ्यर्थियों से 20 जुलाई 2025 तक https://diupmsme.upsdc.gov.in एवं https://msme.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे।नउक्त आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार दिनांक 24 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। चयनित व प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बैंक ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति या उनके पति/पत्नी इस योजना के लिए अर्ह नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर में संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला हैंडबॉल-बास्केटबॉल ट्रायल्स एवं राज्य स्तरीय कुश्ती चयन का आयोजन
Next: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 28-07-2026
87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.