Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ब्यूरो 21-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद के पारंपरिक कारीगरों के लिए राहत भरी खबर है। उपायुक्त उद्योग गाजीपुर प्रवीण कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है।इस योजना के तहत बढ़ई, नाई, लोहार, टोकरी निर्माता, बुनकर एवं राजमिस्त्री जैसे पारंपरिक ट्रेडों से जुड़े कारीगरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी https://diupmsme.upsdc.gov.in एवं https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना जैसे योजनाओं के माध्यम से बैंक ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति अथवा उनके पति/पत्नी इस योजना में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत साक्षात्कार 24 जुलाई को
Next: दर्जी, हलवाई और कुम्हार ट्रेड के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.