Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला हैंडबॉल-बास्केटबॉल ट्रायल्स एवं राज्य स्तरीय कुश्ती चयन का आयोजन

ब्यूरो 21-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम के चयन हेतु ट्रायल्स 23 जुलाई 2025 को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में किया जाएगा। इसमें 25 वर्ष से कम आयु की इच्छुक महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। प्रतिभागियों को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल प्रमाण पत्र एवं प्रधानाचार्य से प्रमाणित प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इसी क्रम में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर दिनांक 28 व 29 जुलाई 2025 को श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर, गोरखपुर में राज्य स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए वाराणसी मंडल टीम का चयन भी 23 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में किया जाएगा।

गाजीपुर जनपद के इच्छुक पुरुष कुश्ती खिलाड़ी चयन ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के पुरस्कार निम्नलिखित हैं:

“उत्तर प्रदेश केसरी” (80 किलो से ऊपर भारवर्ग): ₹1,10,000 नगद, गदा और प्रमाण पत्र

विजेता (सभी वर्गों में): ₹51,000 नगद और प्रमाण पत्र

“उत्तर प्रदेश कुमार” (66–80 किलो, सीनियर पुरुष वर्ग): ₹51,000 नगद, गदा और प्रमाण पत्र

“उत्तर प्रदेश अभिमन्यु” (56–65 किलो, सीनियर पुरुष वर्ग): ₹25,000 नगद और प्रमाण पत्र

खेल प्रेमियों एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से समय से उपस्थित होकर भाग लेने की अपील की गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 10 अगस्त से घर-घर पहुंचेगी फाइलेरिया की दवा, 11 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
Next: एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत साक्षात्कार 24 जुलाई को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.