Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांवड़ियों के लिए बलुआ घाट पर भंडारे का आयोजन, एसडीएम ने किया शुभारंभ

ब्यूरो 21-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250721-WA0010.jpg

जमानिया। नगर के बलुआ घाट पर मां गंगा उतर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में द्वितीय सोमवारी के अवसर पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में दूर-दराज से जल भरने आए श्रद्धालु कांवड़ियों के लिए भोजन, जलपान एवं विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई। भंडारे का शुभारंभ उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने मां गंगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया। इसके उपरांत उन्होंने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसा और उन्हें सावन मास की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसडीएम ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे प्रयास समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।” उन्होंने समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने की अपील की। भंडारे में समिति अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबाजी के नेतृत्व में दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, रामचन्दर राम, बब्लू वर्मा, फैजान खां, मुन्ना गुप्ता, सोनल वर्मा, सोनू गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, सुभाष चौरसिया, राजू यादव, विशाल वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांवड़ियों ने भंडारे में मिल रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए समिति एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का वातावरण भक्ति एवं सेवा भावना से सराबोर रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दर्जी, हलवाई और कुम्हार ट्रेड के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित
Next: व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य, 26 जुलाई तक पंजीकरण कराने का निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.