Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य, 26 जुलाई तक पंजीकरण कराने का निर्देश

ब्यूरो 22-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250722-WA0033.jpg

जमानिया। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिले में 15 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मोटर परिवहन कर्मकारों तथा ट्रांसपोर्टरों और मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियनों को अधिनियम की जानकारी देकर कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराना है।

अभियान के तहत सभी ट्रांसपोर्ट यूनियनों, बस/ट्रक स्वामियों तथा अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों को सूचित किया गया है कि मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य है। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई 2025 की अंतिम तिथि तक अपने-अपने वाहनों का पंजीकरण नहीं कराने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण न कराने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ निरीक्षण के दौरान अधिनियम के अंतर्गत जो भी खामियां पाई जाएंगी, उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह पंजीकरण ‘निवेश मित्र पोर्टल’ (https://niveshmitra.up.nic.in) पर स्वयं या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आसानी से कराया जा सकता है। यदि किसी वाहन स्वामी या कर्मकार को पंजीकरण प्रक्रिया में कोई तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या होती है, तो वह श्रम कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकता है। श्रम विभाग ने सभी बस/ट्रक मालिकों, ड्राइवरों, क्लीनरों और ट्रांसपोर्ट यूनियन पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाते हुए समय से पंजीकरण कराकर कानूनी दायित्वों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कार्यवाही से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांवड़ियों के लिए बलुआ घाट पर भंडारे का आयोजन, एसडीएम ने किया शुभारंभ
Next: भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, जबरन कब्जा कर बोई गई फसल, जान से मारने की धमकी का आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.