Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दर्जी, हलवाई और कुम्हार ट्रेड के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित

ब्यूरो 21-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद के पारंपरिक कारीगरों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना देते हुए उपायुक्त उद्योग, गाजीपुर प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चयन प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है।इस योजना के अंतर्गत ट्रेड “दर्जी” के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 22 जुलाई एवं 23 जुलाई 2025, जबकि ट्रेड “हलवाई” एवं “कुम्हार” के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 24 जुलाई 2025 को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार का समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

साक्षात्कार स्थल कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गाजीपुर रहेगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने निर्धारित दिवस एवं समय पर ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए गए समस्त मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हों। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, अनुसूचित जाति / जनजाति सब ट्राइबल प्लान, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना, एवं एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी तथा उनके पति/पत्नी इस चयन प्रक्रिया हेतु पात्र नहीं हैं। उद्योग विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर साक्षात्कार में प्रतिभाग करने की अपील की है ताकि योजना का लाभ योग्य और नए अभ्यर्थियों तक पहुंच सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Next: कांवड़ियों के लिए बलुआ घाट पर भंडारे का आयोजन, एसडीएम ने किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 28-07-2026
87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.