Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मामूली बात पर युवक की बेरहमी से पिटाई, तीन पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 22-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कटहरा गांव में रविवार की रात मामूली विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक ने गांव के ही कुछ युवकों को टोका-टाकी की। इस पर नाराज होकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित सोनू कुमार विंद निवासी कटहरा ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे गांव के ही सिनोद विंद, विनोद विंद और मनीष विंद अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस पर जब उन्होंने विरोध किया तो तीनों आक्रोशित हो गए और लात, मुक्के तथा लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में सोनू को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। किसी तरह जान बचाकर सोनू कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को सिनोद विंद, विनोद विंद और मनीष विंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, जबरन कब्जा कर बोई गई फसल, जान से मारने की धमकी का आरोप
Next: ग्रांट-इन-एड योजना का शुभारंभ, 16 आयजनित परियोजनाओं से जुड़ेगा अनुसूचित जाति वर्ग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.