Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, जबरन कब्जा कर बोई गई फसल, जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो 22-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। गांव निवासी घनश्याम सिंह ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव के ही कुछ विपक्षियों ने उनकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया और उस पर चरी की फसल बो दी। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित घनश्याम सिंह के अनुसार, वह विवादित भूमि का सहखातेदार व भोगी है और वर्षों से वहां पर खेती करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी 2025 को गांव के ही शिवधार, हंसलाल, अरविंद और जितेंद्र ने मिलकर उसकी सरसों की फसल काट दी और जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। इस संबंध में उन्होंने तत्काल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जमानिया से शिकायत की थी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने राजस्व टीम गठित कर संयुक्त निरीक्षण कराया। जांच में घनश्याम सिंह के दावे को सही पाया गया, जिसके बाद तहसीलदार की उपस्थिति में भूमि की पैमाइश कर खूंटा गाड़ा गया और कब्जा पुनः दिला दिया गया। लेकिन, पीड़ित का आरोप है कि 4 जुलाई 2025 को विपक्षियों ने दोबारा खूंटा उखाड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया और वहां चरी बो दी। घनश्याम सिंह का कहना है कि विपक्षियों ने तहसीलदार व राजस्व विभाग के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की है, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर हंसलाल, शिवधार और अरविंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य, 26 जुलाई तक पंजीकरण कराने का निर्देश
Next: मामूली बात पर युवक की बेरहमी से पिटाई, तीन पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.