Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रांट-इन-एड योजना का शुभारंभ, 16 आयजनित परियोजनाओं से जुड़ेगा अनुसूचित जाति वर्ग

ब्यूरो 24-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के ग्रांट-इन-एड घटक के तहत अनुसूचित जाति के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु एक नई पहल की गई है। इस योजना के अंतर्गत कुल 16 प्रकार की आयजनित परियोजनाओं के लिए समूह या क्लस्टर के माध्यम से अनुदान सहित ऋण वितरित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में निम्नलिखित व्यवसाय शामिल हैं:

बुटीक व्यवसाय

ब्यूटी पार्लर

सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन

लॉजिस्टिक वाहन चालक

की-आस्क/किराना दुकान/जनरल स्टोर

फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर

ऑटो/ई-रिक्शा

मुर्गी पालन

डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्टिंग

बकरी पालन

मल्टी-स्किल्ड रिसोर्स

महिला गृह उद्योग/स्वरोजगार

दो पहिया/तीन पहिया मैकेनिक सेवा

आईटी सपोर्ट/हार्डवेयर कार्य

फर्नीचर/बढ़ई कार्य

जन सुविधा केंद्र

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्री अभय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक अनुसूचित जाति के लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन ग्रांट-इन-एड की आधिकारिक वेबसाइट http://grant-in-aid.upscfdc.in पर कर सकते हैं। साथ ही, ऑफलाइन आवेदन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) या जिला प्रबंधक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, गाजीपुर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यह योजना सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मामूली बात पर युवक की बेरहमी से पिटाई, तीन पर मुकदमा दर्ज
Next: मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.