Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया हरित भारत की ओर कदम

ब्यूरो 25-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250725-WA0005.jpg

जमानिया(गाजीपुर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 91 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशन और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में महोगनी और आम के पौधों के रोपण से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा, “पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल प्रकृति की रक्षा करता है, बल्कि कृषि और ग्रामीण जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह ने समस्त यूनिट को संबोधित करते हुए कहा, एनसीसी न केवल अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी मंच है। हर लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवित विरासत है। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने पौधों की देखभाल, सिंचाई, खाद प्रबंधन और कीट नियंत्रण पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह, एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ अंगद तिवारी, हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी, कमलेश प्रसाद, वीरेंद्र कुमार सहित समस्त महाविद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व मानते हुए इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने जहां पर्यावरण जागरूकता को प्रोत्साहित किया, वहीं युवा कैडेट्स के भीतर सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी सशक्त किया। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने का आश्वासन दिया।

पौधरोपण करते सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी एवं कैप्टन डॉ अंगद तिवारी

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थाना शादियाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: पीजी कालेज में छात्र शिकायत निवारण समिति गठित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.