गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद श्री श्याम जी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मरदानपुर निवासी जयप्रकाश राम (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामराज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 248/25, धारा 103(1), 109(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई दिनांक 24 जुलाई 2025 को गुरैनी पुलिया के पास की गई, जहां अभियुक्त की मौजूदगी की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: जयप्रकाश राम
पिता का नाम: स्वर्गीय रामराज
निवासी: ग्राम मरदानपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर
उम्र: लगभग 35 वर्ष
अपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 248/25, धारा 103(1), 109(1) बीएनएस, थाना शादियाबाद
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम जी यादव
हमराही पुलिसकर्मी, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।