गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से एक छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है। यह समिति महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित की गई है। प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति का उद्देश्य महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण को पारदर्शी, सुगम एवं सहयोगात्मक बनाना है। उन्होंने कहा कि छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे महाविद्यालय में एक स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
इस समिति के अध्यक्ष प्रोफे. (डॉ.) विनय कुमार दुबे (हिन्दी विभाग) बनाए गए हैं। इनके साथ प्रोफे. (डॉ.) धर्मराज सिंह (उद्यान विज्ञान विभाग), डॉ. अखिलेश सिंह (सैन्य विज्ञान विभाग), डॉ. आई. आर. पाठक (जन्तु विज्ञान विभाग), डॉ. आलोक रंजन श्रीवास्तव (राजनीति शास्त्र विभाग), श्री मनोज कुमार मिश्र (GPB विभाग), और डॉ. अतुल कुमार सिंह (भूगोल विभाग) को समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्राचार्य ने आशा व्यक्त की कि यह पहल महाविद्यालय की कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्तरदायी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
प्रेषक
प्रोफे. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय
प्राचार्य, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर
Post Graduate College, Ghazipur – 233001